Kalyani Logo
Menu

शक्ति उत्सव के रूप में मनाया कल्याणी फाउंडेशन का प्रथम स्थापना दिवस

Sep 29, 2026
शक्ति उत्सव के रूप में मनाया कल्याणी फाउंडेशन का प्रथम स्थापना दिवस

भीलवाड़ा 29 सितम्बर। कल्याणी फाउंडेशन का प्रथम स्थापना दिवस समारोह शक्ति उत्सव - असंख्य प्रेरणाएं, अनगिनत सम्मान के रूप में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। महापौर जसवंत कंवर के मुख्य आतिथ्य, फाउंडेशन अध्यक्ष दिव्या बोरदिया की अध्यक्षता एवं पार्षद पूर्णिमा जैन के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में महिला सशक्तिकरण के साथ अपनी पहचान बनाने के अवसर उपलब्ध कराने के विषय पर विचार व्यक्त किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कल्याणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य मील का पत्थर हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के प्रयास शहर की हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कल्याणी फाउंडेशन की अध्यक्ष दिव्या बोरदिया ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने और सम्मान प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराना है। पिछले एक वर्ष में महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपने बिजनेस और प्रोफेशन को साझा करने तथा एक-दूसरे से सीखने के अवसर मिले। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को अपने साथ बांधना नहीं, बल्कि हर महिला को आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्र वातावरण देना है। विशिष्ट अतिथि पार्षद पूर्णिमा जैन ने कहा कि आज की महिलाएँ लगातार आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं, उन्हें आवश्यकता है तो केवल सही सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की। 

केक काटकर मनाया जश्न, नाटिका से दिखाई एक वर्ष की विकास यात्रा

समारोह के दौरान अतिथियों के साथ फाउंडेशन की सदस्याओं ने केक काटकर एक वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया। प्रिया लोढ़ा, संध्या राठी, निक्की खटोड़, मोनिका डाड एवं एकता लोढ़ा ने नाटिका के माध्यम से कल्याणी फाउंडेशन की एक वर्ष की विकास यात्रा का प्रभावी चित्रण किया। इस अवसर पर बेक सर्किल की मनीषा काबरा को महापौर जसवंत कंवर द्वारा विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। प्रीति सिंगावत ने कल्याणी ऐप की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हंसा व्यास ने किया, जबकि अंत में अल्का बाबेल ने आभार व्यक्त किया।

🎉 Congratulations!