Kalyani Logo
Menu

दीपिका पाराशर की ड्राइंग का ऑल इंडिया आर्ट एग्जीबिशन में बेस्ट अवॉर्ड के लिए चयन

Oct 04, 2026
दीपिका पाराशर की ड्राइंग का ऑल इंडिया आर्ट एग्जीबिशन में बेस्ट अवॉर्ड के लिए चयन

भीलवाड़ा। शहर की प्रतिभावान कलाकार दीपिका पाराशर की पेन एंड इंक ड्राइंग रूट्स ऑफ द इंफिनिटी का चयन ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित 10वीं ऑल इंडिया लेवल आर्ट एग्जीबिशन-2026 में प्रतिष्ठित बेस्ट ड्राइंग अवॉर्ड के लिए हुआ है।

देशभर से प्राप्त करीब 5 हजार कलाकृतियों में से दीपिका की इस कृति का चयन किया गया है। उनकी ड्राइंग में प्रकृति के सौंदर्य, जीवन की लय और स्वतंत्रता के भाव को कलात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया है। कृति की विषय-वस्तु और प्रस्तुति ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।

17 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य राष्ट्रीय समारोह में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों एवं कला क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दीपिका पाराशर को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
दीपिका की इस उपलब्धि से भीलवाड़ा का कला जगत गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता को स्थानीय कलाकारों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है।

🎉 Congratulations!